{"_id":"5ca258a6bdec22143439d332","slug":"31554143398-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 लाख रुपये हड़पने में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बडजियाउलहक निवासी फूलमियां ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि उसने 28 नवंबर 2012 को सहारनपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शारिब को जमीन बेचने के नाम पर बतौर पेशगी 35 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि उसने बैनामा करने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था। जब समय पूरा होने पर उसने बैनामा करने को कहा तो वह टाल मटोल करता रहा। इसी तरह उसने कई वर्ष का लंबा समय गुजार दिया। उसने दी हुई रकम वापस मांगी तो वह बहाने बनाने लगे। फूलमियां के मुताबिक इस मामले को लेकर मोहल्ला बड़जियाउलहक में पंचायत भी की गई। जहां आरोपी ने पहले तो पैसे देने का वादा कर लिया और बाद में जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया था। पुलिस ने सोमवार को अदालत के आदेश पर शारिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।