{"_id":"5c9bbfa7bdec2213f22d27fe","slug":"31553711015-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में जिले से 40 हजार को ले जाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में जिले से 40 हजार को ले जाने का लक्ष्य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मेरठ में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली में जिले से 40 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य है। भाजपा संगठन ने जिले के अधिकतम गांवों से लोगों को रैली में ले जाने का रूपरेखा बनाई है। इसके लिए हर गांव में बस की व्यवस्था की गई है। बसों के अलावा कारों, ट्रैक्टरों और अपनी बाइक से भी कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी की आज मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा के पास होने वाली रैली को लेकर ताकत झोंक दी है। रैली में सभी गांवों की सहभागिता के लिए पार्टी ने अधिकतम गांवों में लोगों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि जिले से काफी संख्या में बसे रैली में जाएगी। बसों की व्यवस्था आसपास के जिलों के अलावा उत्तराखंड से भी की गई है। इसी के साथ ही खतौली, बुढ़ाना विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों और कारों से भी रैली स्थल पर पहुंचेंगे। कुछ कार्यकर्ता अपनी बाइक से भी जाएंगे। जनपद से करीब 40 हजार लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।