{"_id":"5c816cf9bdec22145f5382f3","slug":"31551985913-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ में कढाह में गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतीसगढ़ में कढाह में गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की मौत से परिवार पर टूटा गम का पहाड़
मोरना। छत्तीसगढ़ राज्य में कोल्हू में खेलते हुए खौलते हुए रस के कढ़ाह में गिरने से किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई भी छोटे भाई को बचाने के चक्कर में कढ़ाह में गिर गया था। बड़ा भाई भी झुलस गया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बृहस्पतिवार की शाम को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है।
ककरौली क्षेत्र के गांव खुजेड़ा निवासी अहसान पुत्र मुश्ताक सलमानी का परिवार छत्तीसगढ़ राज्य के जिला दुर्ग के थाना बिरला क्षेत्र के गांव सोड़ के नयागांव मार्ग पर स्थित गुरजीत के कोल्हू में गुड़ बनाने का कार्य करता है। गांव खुजेड़ा के ग्राम प्रधान सुलेमान ने जानकारी देकर बताया कि चार मार्च को जब अहसान का परिवार कोल्हू के विभिन्न कार्यों में व्यस्त था, तभी खेलते हुए चिकने पदार्थ पर फिसलकर अहसान का 16 वर्षीय पुत्र शान मोहम्मद उर्फ शानू हुए खौलते हुए रस के कढ़ाह में गिर गया। शानू के चिल्लाने पर बड़ा भाई जीशान उसे बचाने के लिए दौड़ा। वह भी फिसलकर कढ़ाह में जा गिरा। दोनों भाई झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां शानू की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई जीशान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को शानू का शव खुजेड़ा गांव में लाया गया, जहां शाम को गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।