{"_id":"5c65b704bdec22629b0079c1","slug":"31550169860-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने सांड आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने सांड आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ के सामने आने से ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित
मुजफ्फरनगर। रेलवे आउटर के पास पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक सांड़ आने से रेलों का संचालन करीब पौन घंटे तक प्रभावित रहा। अंबाला पैसेंजर और नौचंदी लिंक एक्सप्रेस प्रभावित रही। बड़ी मुश्किल से सांड़ को इंजन से निकाल कर ट्रेनों का संचालन कराया गया।
निजामुद्दीन से अंबाला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे जब मुजफ्फरनगर स्टेशन पर आ रही थी, तो तभी परिक्रमा मार्ग फाटक के निकट आउटर पर एक सांड़ अचानक ट्रेन के सामने आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सांड़ ट्रेन के इंजन में फंस गया, जिससे चालक ने ट्रेन को वहीं पर रोक दिया। रेलवे पथ निरीक्षक को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद सांड़ के शव को इंजन से निकाला गया। इसके बाद ही करीब पौने ग्यारह बजे ट्रेनों का संचालन हुआ। अंबाला पैसेंजर और नौचंदी लिंक 40 मिनट तक प्रभावित हुई। नौचंदी को जड़ौदा स्टेशन पर खड़ा रखा गया।