फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नंहेड़ा ने कब्जाई कबड्डी ट्राफी

नंहेड़ा ने कब्जाई कबड्डी ट्राफी

Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
नंहेड़ा ने कब्जाई कबड्डी ट्राफी
नंहेड़ा ने कब्जाई कबड्डी ट्राफी
विज्ञापन

भोपा। भोपा में चल रही चौधरी चरणसिंह कबड्डी प्रतियोंगिता संपंन हो गई। प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग कर ट्रॉफी के लिए संघर्ष किया। नंहेड़ा की टीम ने फाइनल में खेड़ा जट को हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया।

कस्बे में तीन दिन से चल रही चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के क्वाटर फाइनल में ककराला ए ने ब्रहृमपुर की टीम को, धीराहेड़ी ने चांदपुर को, खेड़ा जट ने भोपा को और नंहेड़ा ने ककराला बी की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में खेड़ा जट ने ककराला ए को 34-23 के अंतर से और दूसरे सेमीफाइनल में नंहेड़ा ने धीराहेडी़ को 33-25 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में नंहेड़ा की टीम ने खेड़ा जट को 30-23 के अंतर से हराकर कबड्डी प्रतियोगिता जीती। अतिथि प्रधान इजहार अहमद, महेंद्रपाल सिंह राठी, पिंटल राठी, सुरेंद्र बालियान ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद धनराशि भेंट की। धर्मपाल सिंह राठी, शैलेश राठी, डॉ विजय सैनी, संजू मलिक, अमरदीप, विरल राठी, डॉ विनित राठी, बिट्टू मलिक, रईश अहमद, अंकित, योगेश सैनी, मनोज कुमार, सचिन राठी, देवेंद्र कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed