{"_id":"5bcb773fbdec2269807df98e","slug":"31540060991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने उठाया उत्पीड़न का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने उठाया उत्पीड़न का मुद्दा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने उठाया उत्पीड़न का मुद्दा
मुजफ्फरनगर । भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी को लेकर आ रही व्यावहारिक परेशानियों और चेकिंग के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न का मामला जोरशोर से उठाया। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक एवं प्रभारी श्रीमोहन तायल ने व्यापारी हित की योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई कराई जाएगी।
सदर बाजार के भगवती मार्केट परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल के समक्ष व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी को लेकर अनेक परेशानियां हैं। अधिकारी चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर क्षेत्रीय सह संयोजक ने कहा कि जीएसटीएन में रजिस्टर्ड होने पर व्यापार में सुगमता हो रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों की सूची तैयार कराई जा रही है। किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला संयोजक ब्रिजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार जीएसटी में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों में सुधार कर रही है। चेकिंग और सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने वालों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक को नितिन अग्रवाल, अमित कुमार, विनोद अनेजा, कपिल मित्तल, संजय गोयल, अरुण सप्रा, पवन छाबड़ा, प्रतीक मित्तल, दीपक मित्तल, शुभम कुमार, राजेश सैनी, कमलकांत शर्मा, बिजेंद्र गोयल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला संयोजक ब्रिजेश सैनी और संचालन अनुपम कंसल ने किया।