{"_id":"5b9ea15c867a557ecb2eb064","slug":"31537122652-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल मालिक के घर का घेराव करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल मालिक के घर का घेराव करेंगे
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल मालिक के घर का घेराव करेंगे
खतौली। सहकारी गन्ना विकास समिति में हुई किसानों तथा समिति संचालकों की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर त्रिवेणी शुगर मिल मालिक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गय। गन्ना समिति संचालक डा. प्रमोद अन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्र का किसान मिल मालिक के आवास का घेराव करेंगे। जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता है, तब तक वहां धरना दिया जाएगा। प्रमोद अन्ना ने बताया कि इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर भारी संख्या में किसान दिल्ली में मिल के मालिक के आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में चेयरमैन ओमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रवेश लटूरे, रामनिवास, प्रमोद अन्ना, कंवर सिंह, मनोज गंगधाड़ी, कालूराम, विक्की, सुभाषचंद आदि मौजूद थे।