फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुर्घटना में हेल्प करने वालों को पुलिस परेशान न करे: सांसद

दुर्घटना में हेल्प करने वालों को पुलिस परेशान न करे: सांसद

Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में हेल्प करने वालों को पुलिस परेशान न करे: सांसद
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले लोगों को पुलिस परेशान न करें। हाइवे पर छह ब्लैक स्पॉट पर तकनीकी टीम खामियों को दूर करेगी। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के माध्यम से हेल्मेट के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

विकास भवन में सड़क सुरक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक में सांसद ने कहा कि संधावली और भैंसी जैसे ब्लैक स्पॉट पर सरकार 250 करोड़ खर्च कर फ्लाईओवर बना रही है। उन्होंने बताया कि बरला-छपार में पूर्व में ही फ्लाईओवर बन चुके है। छह ब्लैक स्पॉट ऐसे है जहां हादसे होते हैं। तकनीकी टीम यहां जाकर खामियों को दूर करेगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को चरथावल का मार्ग ठीक कराने के लिए कहा। स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा कि वह मोटर साइकिल रैली आयोजित कर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जन जागरूकता का कार्य करें। सड़क सुरक्षा के संबंध में निबंध प्रतियोगिता एवं कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। सीडीओ अर्चना वर्मा ने शहर के मुख्य चौराहों, अस्पताल चौराहा तथा महावीर चौक पर से अनाधिकृत पार्किंग तथा वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहों पर टीएसआई द्वारा पुलिस पिकेट लगा दी जाए। वाहनों के संचालन के लिए समय-समय पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। बैठक में स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ एसपी ट्रैफिक, समस्त उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, डीआईओएस, बीएसए, अधिशासी अधिकारी, एमडीए एवं अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed