फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एबीवीपी के छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

एबीवीपी के छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी के छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
एबीवीपी के छात्रों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।

तहसील में शनिवार को एबीवीपी के नगर मंत्री माधव गुप्ता के नेतृत्व में छात्र एकत्र होकर पहुंचे। छात्रों ने तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि उनकी मांग है जानसठ रोड ओवरब्रिज पर काफी गड्ढे हो गए हैं और जिनमें मिट्टी व गंदगी का जमाव हो रहा है। इसके कारण दुर्घटना होने की बनी रहती है। इसका समाधान किया जाना चाहिए। नगर में नगर पालिका द्वारा जो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, वे अधिकांश बंद पड़े हैं। उन्हें शीघ्र चालू करवाया जाए तथा स्कूल और महाविद्यालय के पास भी कैमरे लगवाए जाएं, ताकि छात्रों की सुरक्षा बनी रहे। गंगनहर के ऊपर जो पुरान ब्रिज है, उसकी शीघ्रता से मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटना न हो। कोचिंग सेंटर और महाविद्यालयों के पास पुलिस की व्यवस्था की जाए, ताकि छात्र व छात्राएं सुरक्षित रह सके। छात्रों ने इन सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर मंत्री माधव गुप्ता, कालेज अध्यक्ष विभांशु पंडित, अभिषेक जैन, विक्की राजपूत, निकुंज सिंघल, अभिषेक राणा, शिवम पंडित, ध्रुव, साहनूर, राहुल, निशांत, पारस जैन, मनन गुप्ता, वंश आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed