{"_id":"5b2e997e4f1c1bb06e8b9785","slug":"31529780606-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में वृद्ध को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में वृद्ध को डूबने से बचाया
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में वृद्ध को डूबने से बचाया
खतौली। गंगनहर में आत्महत्या करने के इरादे से कूदे वृद्ध को नहा रहे युवकों ने पानी में डूबने से बचा लिया। युवकों ने मौके पर पहुंची पुलिस को वृद्ध सौंप दिया। शनिवार दोपहर को तितावी निवासी 50 वर्षीय अमीरुददीन पुत्र कालू गंगनहर पर पहुंचा। गंगनहर में उमस भरी गर्मी से राहत लेने के लिए युवक नहा रहे थे। वृद्ध ने पुल पर खड़े होकर आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में छलांग लगा दी। वृद्ध पानी में डूबने लगा तो नहाने वाले युवकों ने उसे बचा लिया। पानी से बाहर निकालकर युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस गंगनहर पर पहुंची। युवकों ने वृद्ध को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वृद्ध को समझाते हुए घर वापस भेज दिया। विदित हो कि यह वृद्ध पूर्व में एक बार इस तरह से गंगनहर में कूद गया था। उस वक्त भी गंगनहर में नहाने वाले युवकों ने उसे पानी में डूबने से बचा लिया था।