{"_id":"5b2bf72c4f1c1b8c278b7104","slug":"31529607980-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा बुग्गी से गिरकर ग्रामीण मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा बुग्गी से गिरकर ग्रामीण मौत
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसा-बुग्गी से गिरकर ग्रामीण की मौत
रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर में घास लेकर आर रहे ग्रामीण की भैंसा-बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव मंडावली बांगर निवासी 50 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र जिनारु कश्यप बृहस्पतिवार को खेत से घास लेने के लिए गया था। जब वह घास काटकर घर के लिए चलने लगा, तो उसने अपनी घास की गठरी गांव के ही किसान ऋषिपाल पुत्र कलीराम की भैंसा बुग्गी में रख ली। बुग्गी में बैठते समय अचानक भैंसा बिदक गया। भैंसा बिदकने से विक्रम सिंह झटके के साथ बुग्गी से नीचे गिर गया, उसका सिर वहां पड़ी ईंटों में जा लगा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन और अन्य ग्रामीणों की मदद से विक्रम को निजी चिकित्सक के यहां भी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। विक्रम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।