{"_id":"5b12e6d84f1c1bf86e8b5fca","slug":"31527965400-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में मदरसे के दो छात्र डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी में मदरसे के दो छात्र डूबे
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर से सटी काली नदी में नहाते समय एक मदरसे के दो छात्र डूब गए। छात्रों के नदी में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है। देर रात तक गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही थी। देर रात दोनों छात्रों को लोगों ने नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार खादरवाला निकट जोहर वाली मस्जिद निवासी दो छात्र शाहबाज (12) पुत्र शहजाद और शाकिर (11) पुत्र सादिक शहर के चरथावल मोड़ पर स्थित मदरसा मुरादिया में पढ़ते थे। दोनों शनिवार दोपहर को मदरसे में गए थे। वहां से साइकिल से लौटते हुए मदरसे के पास ही काली नदी में नहाने चले गए। बताया गया है कि नहाते समय दोनों बच्चे डूब गए। वहां अपनी भैंसों को नहला रहे एक युवक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, मगर दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों के शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। तलाशने पर कुछ युवकों ने बताया कि दो बच्चे नदी में नहाते समय डूबने की खबर सुनी थी। परिजन और मोहल्ले वाले काली नदी पर पहुंचे तो दोनों बच्चों के कपड़े नदी के पास रखे मिले। कपड़ों की पहचान परिजनों ने की, जबकि उनकी साइकिल वहां नहीं मिली। बच्चों की डूबने की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा गया तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।