{"_id":"5aff26614f1c1b195e8b56c4","slug":"31526670945-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याए सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याए सुनीं
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना।
उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्रा ने सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां के कार्यालय में गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक, सचिव सुभाष यादव के साथ किसानों की समस्याएं सुनीं। एक पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया की सभी चीनी मिलें अपने से संबंधित किसानों का राजस्व अभिलेख ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को उपलब्ध कराए। जो किसान गन्ने के सर्वे से पूर्व अपना घोषणा पत्र भरकर उपलब्ध नहीं कराएगा। आगामी पेराई सत्र में सट्टा नहीं चलाया जाएगा। सर्वे की सूचना एसएमएस के द्वारा सभी किसानों को उनके मोबाइल पर दी जाएगी। गन्ना सर्वे जीपीएस के माध्यम से होगा। मिश्रा ने संयुक्त गन्ना आयुक्त क्रय विश्वेश कनौजिया के भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि जिन किसानों की गन्ने की उपज औसत उपज से अधिक होगी, ऐसे किसानों को आवेदन पत्र सर्वेक्षण प्रारंभ से 30 सितंबर तक निर्धारित शुल्क के साथ लिए जाएंगे। मौके पर जांच के उपरांत लाभ दिया जाएगा।