{"_id":"5abd266b4f1c1bc7618b4674","slug":"31522345579-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के प्रवेश के लिए घर-घर जाएंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के प्रवेश के लिए घर-घर जाएंगे गुरुजी
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के प्रवेश के लिए घर-घर जाएंगे गुरुजी
मुजफ्फरनगर।
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब स्कूल चलो अभियान चलेगा। इसके लिए गुरुजी घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चे के प्रवेश के लिए जागरूक करेंगे। हालांकि इस बार नए सत्र में बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई है।
बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर अप्रैल माह से सत्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाया है। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए दो अप्रैल से स्कूल चलो अभियान प्रारंभ किया जाएगा। बच्चों को स्कूल की दहलीज तक लाने के लिए इस बार विधायक, ग्राम प्रधान, अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग मांगा गया है। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। हालांकि नए सत्र में भी बच्चे पुरानी किताबों से शिक्षण कार्य करेंगे। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक पर शिक्षकों, बीआरसी को निर्देशित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से भी सहयोग मांगा गया है।