{"_id":"5ab00b144f1c1bab758b651b","slug":"31521486612-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल कर निकलें आज, ट्रेन रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल कर निकलें आज, ट्रेन रहेंगी निरस्त
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते मंगलवार को एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। दिल्ली, अंबाला के साथ देहरादून तक आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ेगी। वहीं व्यापारियों के माल ढुलाई में भी रुकावट रहेगी। उधर, ट्रेनों के निरस्त होने के कारण परिवहन निगम ने बसों की व्यवस्था के लिए पूरी तैयारियां कर ली है।
मेरठ से सहारनपुर सेक्शन तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। खतौली तक डबल रेल लाइन पर सुरक्षा जांच के बाद रेलों का संचालन होने लगा है। फिलहाल खतौली से टपरी तक की निर्माण कार्य योजना मेें इंजीनियर्स जुटे हैं। निर्माण कार्यों की वजह से गाजियाबाद से सहारनपुर सेक्शन पर साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। उत्तर रेलवे की घोषणा के मुताबिक, ट्रेन संख्या 14521/22 अंबाला कैंट से दिल्ली जक्शन (इंटरसिटी एक्सप्रेस), दिल्ली जक्शन से सहारनपुर तथा नई दिल्ली से सहारनपुर मेमू ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित स्टेशनों से नहीं चलेगी। रेलवे ने कार्य निष्पादन के लिए नई दिल्ली-जालंधर (14681) ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया है। नई दिल्ली से शहादरा, शामली होते हुए टपरी पहुंचेगी। नई दिल्ली से देहरादून जन शताब्दी (12055) भी निर्धारित तिथियों में वाया शामली से टपरी जाएगी। रेल यात्रियों के लिए इस माह में दिल्ली तक का सफर करना मुश्किल लाएगा। अन्य रेल गाड़ियों का भी आंशिक निरस्तीकरण रखा गया है।
आज नहीं मिलेगी नौचंदी लिंक
नौचंदी एक्सप्रेस (14511) मंगलवार को मेरठ सिटी से सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या (14512) मंगलवार को सहारनपुर से मेरठ सिटी के बीच नहीं चलेगी। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के यात्रियों को नौचंदी एक्सप्रेस इन दिनों में मेरठ से ही पकडऩी होगी। ट्रेन संख्या (64561/62) मंगलवार को सहारनपुर और दिल्ली जक्शन के बीच नहीं चलेगी। ट्रेन (54472) ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर भी उपरोक्त तिथि में सहारनपुर-दिल्ली के बीच निरस्त की गई है। ट्रेन संख्या (54304) कालका-दिल्ली पैसेंजर भी इन तिथियों में सहारनपुर से दिल्ली नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विलंब से चलेंगी कई ट्रेनें
रेलवे लाइन पर हरिद्वार से अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस (19032) 1.10 घंटा के लिए हरिद्वार और टपरी स्टेशनों के बीच रोकी जाएगी। देहरादून बांद्रा टर्निमनल एक्सप्रेस (19020) भी लेट चलेगी।