{"_id":"5ab00b0f4f1c1ba8758b65cf","slug":"31521486607-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में किसानों की समस्याओं को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में किसानों की समस्याओं को उठाया
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खतौली। गांव नंगलारुद्र में हुए किसान सम्मेलन में किसानों की समस्याओं के अलावा कई संगठनों को मिलाकर किसानों का एक संगठन बनाने पर विचार किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एक संगठन के नीचे रहकर किसानों के हकों के लिए संघर्ष किया जाएगा।
नंगलारुद्र में सोमवार को इकबाल राठौर के घेर में तिसंग बावना मंच के आह्वान पर आयोजित सम्मेलन में किसान नेता गुलाम मोहम्मद जौला ने कहा कि अलग अलग रहकर हम किसानों की आवाज को पूरी ताकत के साथ नहीं उठा सकते। इसलिए जरूरत है कि किसानों के संगठनों को मिलाकर एक संगठन बनाया जाए। जिससे दमदार तरीके से किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका निराकरण कराया जा सकेगा। किसान हर बिरादरी में है। हम सबको भाईचारे को मजबूत कर किसानों के लिए एक आवाज बनानी होगी।
उन्होंने अपने संगठन के विलय की घोषणा की। जिस पर सर्वसम्मति से उन्हें संगठन का संरक्षक बनाने की घोषणा की गई। अध्यक्षता गठवाला खाप थांबेदार चौधरी राजवीर सिंह लांक और संचालन डॉ. मुसर्रत नबी ने किया। सम्मेलन में राजपाल भैंसी, जयप्रकाश शास्त्री, नाहर सिंह, गौरव जटौली, उधम सिंह, भारतवीर गुर्जर, अब्बास अली खां, मित्रपाल पीनना, प्रमोद अहलावत, मुकेश प्रधान, खिलारी सिंह, राजपाल आर्य, सहंसरपाल, असद हैदर, इकबाल राठौर आदि मौजूद रहे।