{"_id":"5aad62854f1c1bc4758b5e8a","slug":"31521312389-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने के बाद पुलिया का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने के बाद पुलिया का निर्माण कार्य शुरू
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कुटेसरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मर्म्मत कराने की मांग को लेकर किसान धरना देकर बैठ गए। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों जेसीबी मशीन लगवाकर क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी भराव कार्य कराया और दोनों तरफ चेतावनी के लिए बड़े ड्रम लगवाए।
शनिवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा और कुटेसरा प्रधान के पति ईशा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने हादसों की रोकथाम के लिए खतरनाक पुलिया पर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि सालभर में सैकड़ों लोग तीव्र मोड़ और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है। उदासीनता के चलते लोक निर्माण विभाग ने पुलिया को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। शनिवार को किसानों द्वारा बेमियादी धरने की खबर लगने पर कुटेसरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सूचना दी। विभाग के जेई ने मौके पर जेसीबी मशीन लगवाकर संकरी पुलिया की दोनों तरफ मिट्टी भराव का कार्य कराया। किसानों ने श्रमदान की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मिट्टी भराव कराया। जेई द्वारा शीघ्र ही चौड़ी पुलिया के निर्माण कराने का भरोसा देकर किसानों को शांत किया। नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल, ईशा त्यागी, कन्नू त्यागी, शीलू त्यागी, इकबाल, सोनू त्यागी, विनय त्यागी चौकड़ा, पवन त्यागी, सरफराज, सलीम त्यागी, हाजी शमीम मौजूद रहे।