{"_id":"5aaabac74f1c1b3a058b56de","slug":"31521138375-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 19.25 लाख रुपए वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 19.25 लाख रुपए वसूले
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में 19.25 लाख रुपये वसूले
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। विद्युत निगम ने गांव में कैंप लगाकर विद्युत बिल के 19.25 हजार रुपये वसूल किए
विद्युत विभाग गांव वाजिदपुर में विद्युत निगम के अधिकारी अनुराग भल्ला, एसडीओ भुवनराज सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। जेई अजय कुमार ने बताया कि कैंप में 120 विद्युत बिलों को सही कर ग्रामीणों से सात लाख रुपये वसूल किए किए गए। वहीं, दूसरी ओर गांव बेहड़ा सादात के जेई भीमराज सिंह ने बताया कि विद्युत कैंप में 12.25 लाख रुपए वसूल किए तथा 85 विद्युत बिल सही किए गए। वहीं पैसे की वसूली न होने पर 52 कनेक्शन काटे गए। कैंप में विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार, बॉबी लाल, राधिका आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
छेड़छाड़ के आरोपियों को जेल भेजा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुरबालियान में आशा के साथ छेड़खानी करने वाले दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुरबालियान की रहने वाली आशा के साथ गांव में ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता आशा की ओर से संजीत पुत्र ओमी व प्रवेश पुत्र वीरम तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों जेल भेज दिया।