फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नारी उत्थान से ही देश -समाज की तरक्की

नारी उत्थान से ही देश -समाज की तरक्की

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारी उत्थान से ही देश  -समाज की तरक्की
नारी उत्थान से ही देश की तरक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम है। नारी की सुरक्षा और सम्मान के बिना समाज, देश तरक्की नहीं कर सकता। इस दौरान तीन महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
सरकुलर रोड पर इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि
स्पेशल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी बेटियों को बेटों के समान शिक्षा, परवरिश देने का आह्वान किया। समाजसेवी बीना शर्मा ने कहा कि नारी उत्थान के बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। वहीं, महिलाओं को भी अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विभा गुप्ता की ओर से जज बनी अंजुम सैफी, इंटरमीडिएट में विषम परिस्थितियों में 92 प्रतिशत अंक पाने वाली मिनाक्षी शर्मा, जिम्नास्टिक में गोल्ड लेने वाली श्रवणी शर्मा, उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश, समाजसेविका बीणा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के पंडित दीपक कृष्णात्रेय की हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका ओजस्वी मन के विशेषांक का विमोचन विधानसभा सचिवालय में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने देश और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दीपक कृष्णात्रेय अंकुर पहलवान, रवि शर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अनेक कलाकृतियां बनाकर अतिथियों का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।

शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल व विभागाध्यक्ष डॉ मोहिनी पंवार ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने अनेक कलाकृतियां बनाकर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में आंचल त्यागी प्रथम, श्रुति मित्तल द्वितीय किसाबतुल तथा कॉजल, आफरीन व मुस्कान संयुक्तरूप से तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मानसी अरोरा व एकता मित्तल रहीं। संचालन डॉ मोहिनी पंवार, शिया पाल व स्वाति सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर दीपक मलिक, डॉ नावेद अख्तर, डॉ रवि अग्रवाल, डॉ विकास सिंधी, मोनिका कटारिया, गौरव शर्मा, साक्षी, पूनम शर्मा, वंदना, सुकीर्ति, सौरभ शर्मा, कमररजा, अंकित धामा, सपना, सोनम, लवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed