{"_id":"5a96f39a4f1c1bef7b8ba089","slug":"31519842202-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के भाई ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के भाई ने ठोकी ताल
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल के भाई ने भी ताल ठोकी है। अब यह चुनावी जंग को रोमांचक हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए तीन-तीन दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दावेदारी पेश की। संघ की कार्यकारिणी के लिए अब अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चार-चार दावेदार मैदान में आ गए हैं।
नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए 12 मार्च को चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। संघ के चुनाव करीब आठ माह की देरी से कराए जा रहे हैं। पूर्व में भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल वाल्मीकि अध्यक्ष और मदनलाल वाल्मीकि महामंत्री निर्वाचित हुए थे। पुरकाजी सीट से जीत मिलने के बाद संघ के कार्यकारी अध्यक्ष का काम राजू वैध द्वारा देखा जा रहा था। चुनाव अधिकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने बताया कि बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए नितिन कुमार, राजेश ऊंटवाल और सूरज सौदाई ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि महामंत्री पद के लिए संजय कुमार, राजू वैद्य और राजकुमार ने पर्चे भरकर दावेदारी जताई है। मंगलवार को संघ के पूर्व महामंत्री चमनलाल ढिंगान ने अध्यक्ष पद और मनोज कुमार पारचा ने महामंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। फिलहाल अध्यक्ष पर महामंत्री पदों के लिए चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना और फिर परिणाम घोषित होंगे। नामांकन दाखिल करने वाले राजेश ऊंटवाल भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल के भाई हैं।