फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिक्षा से समाज को मिलेगी तरक्की

शिक्षा से समाज को मिलेगी तरक्की

Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा से समाज को मिलेगी तरक्की
शिक्षा से समाज को मिलेगी तरक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर की मिल कालोनी में सभा कर राष्ट्रीय नाई महासभा ने समाज, शिक्षा के साथ अनेक मुद्दों पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा और कुरीतियों को मिटाने पर ही तरक्की संभव है।
राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह के आवास पर सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों को बताया जाए। नारी उत्थान, शिक्षा और संस्कृति पर जोर दिया गया। समाज में शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया, तभी समाज विकास के पथ पर सवार होगा। सभा में 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरसैन और संचालन सुधीर जैन ने किया। इस दौरान इंद्रपाल सैन, बाल किशन, हरेंद्र सैन, किरणपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टेशन पर सुविधाओं की कमी से रोष
मुजफ्फरनगर। भारतीय समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने रेलवे डीआरएम को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। प्लेट फार्म एक पर एक शौचालय बना है, जो प्रतीक्षालय से संबद्ध है। ऐसे में आम यात्रियों को परेशानी होती है। जबकि प्लेट फार्म नंबर दो पर बने शौचालयों पर ताला पड़ा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने डीआरएम से समस्या के निदान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed