फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सभासद अपने इलाके में ले आया लंगूर

सभासद अपने इलाके में ले आया लंगूर

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सभासद अपने इलाके में ले आया लंगूर
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में बंदरों और कुत्तों के आतंक के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस आतंक के खात्मे के लिए पालिका प्रशासन से विशेषज्ञ दल बुलाकर बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की व्यवस्था की मांग की। इस समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए लोगों की मांग ने इतना मजबूर कर दिया कि एक सभासद को अपने क्षेत्र में किराए पर लंगूर लाकर बांधने पड़े।
विज्ञापन

वार्ड 34 से सभासद विकल्प जैन ने चेयरमैन अंजू अग्रवाल को पत्र सौंपकर शहरी क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाने की मांग की थी। इस पर पालिका प्रशासन ने कोई भी एक्शन नहीं लिया। आज बोर्ड की बैठक के बाद सभासद विकल्प जैन, प्रियांशु जैन, प्रवीण कुमार पीटर ने ईओ विकास सैन को घेरा और उनके प्रस्ताव को एजेंडे में लेकर बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था कराने की मांग की। ईओ ने कहा कि एजेंडा पारित हो चुका है, वो इस समस्या को लेकर विचार करेंगे। विकल्प जैन और प्रवीण पीटर ने बताया कि शहर में बंदरों के आतंक से महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों में दहशत बनी है। नई मंडी क्षेत्र में बंदरों के कारण छतों पर या खुले में लोग बैठने से डर रहे हैं। उधर, वार्ड 19 से भाजपा सभासद प्रियांशु जैन ने चुनाव में लोगों से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का वादा किया था, जब पालिका प्रशासन के स्तर से व्यवस्था नहीं हुई तो लोगों से किया वादा निभाने के लिए सभासद प्रियांशु जैन को किराए पर तीन लंगूर लाकर बांधने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed