{"_id":"5a32c3b34f1c1bee688c1b4f","slug":"31513276339-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट, खो-खो व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट, खो-खो व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में हुआ रोमांचक मैच
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
श्रीराम पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव में चौथे दिन क्रिकेट, खो-खो व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता कक्षा 6 ए का मैच कक्षा 6 बी के बीच खेला गया। कक्षा 6 ए की टीम विजयी रही। दूसरा क्रिकेट का मैच कक्षा 7 व कक्षा 8 के बीच खेला गया। इस मैच में हर्ष मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करके कक्षा 8 को जीत दिलाई। प्रियंशु मोतला को मैन ऑफ द मैच दिया गया। बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता पटेल हाउस व तिलक हाउस के बीच हुई। जिसमें पटेल हाउस ने जीत हासिल की। दूसरी प्रतियोगिता टैगोर हाउस व बॉस हाउस के बीच हुई। जिसमें टैगोर हाउस टीम विजयी रही। इसके बाद बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सद्दाम प्रथम, अखिल द्वितीय व यश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में शुभम प्रथम, विनित द्वितीय व जैविन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के अध्यक्ष रामरिक्ष पाल, प्रबंधक नवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रधानाचार्या जेबा सिद्दीकी उपस्थित रहे। पीटी आई रंजीत कुमार, जितेंद्र, असद अहमद, विक्रम कुमार, राजीव कुमार, पारुल, वसुधा, स्वाति, नीशू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।