फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू का तहसीलों पर प्रदेशव्यापी धरना आज

भाकियू का तहसीलों पर प्रदेशव्यापी धरना आज

Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का तहसीलों पर  प्रदेशव्यापी धरना आज
जिले की चारों तहसीलों पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
भाकियू बिजली की दरें घटाने और ट्रैक्टर को कॉमर्शियल वाहन से बाहर करने की मांग को लेकर तहसीलों पर प्रदेशव्यापी धरना देगी। जिले की चारों तहसीलों पर धरना दिया जाएगा। शुक्रवार को ही भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का जन्मदिन है। कार्यकर्ता धरनास्थल पर ही उनका जन्मदिन मनाएंगे।

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ाए जाने का भारतीय किसान यूनियन पूरे प्रदेश में विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते कलक्ट्रेट में धरना दिया गया था। धरने पर ही घोषणा की गई थी कि यदि सरकार दाम वापस नहीं लेती है तो तहसीलों पर 15 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। घोषणा के चलते भाकियू शुक्रवार को तहसीलों पर धरना देगी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने बताया कि प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन में जिले की चारों तहसीलों पर आंदोलन होगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का जन्मदिन भी इसी दिन है। कार्यकर्ता धरने पर ही उनका जन्मदिन मनाएंगे। तहसील सदर के धरने में चौधरी नरेश टिकैत भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed