{"_id":"5a244dae4f1c1b8b688b6800","slug":"31512328622-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के तहत एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। देश की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन पूर्णतय: डिजिटल यंत्रों द्वारा संचालित की गई।
एनसीआरटी विज्ञान प्रसार एवं विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान मंथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के लिए बच्चों का मॉक टेस्ट 23 नवंबर को हो चुका है। परीक्षा में एसडी पब्लिक स्कूल से 300 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस परीक्षा की अवधि दो घंटे की थी। यह परीक्षा पूर्णत: ऑनलाइन आयोजित की गई है। इस परीक्षा के लिए नियुक्त राज्य समन्वयक कौस्तुभ ओमर और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद सी रानाडे का पूर्ण सहयोग विद्यालय प्रबंधन को प्राप्त रहा। इस परीक्षा के आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की ओर से गीता मित्तल, विज्ञान वर्ग के अध्यापक शशिकांत शर्मा, मुक्ता श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला का पूर्ण सहयोग रहा।