फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्रीय कबड्डी में जौहर दिखाएंगी जिले की बेटियां

राष्ट्रीय कबड्डी में जौहर दिखाएंगी जिले की बेटियां

Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी में जौहर  दिखाएंगी जिले की बेटियां
मंडल की जीत के बाद हुआ चयन
विज्ञापन

शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। प्रदेश स्तर की जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने जलवा बिखेरा है। मंडल की जीत पर राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें मुजफ्फरनगर और शामली की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में अपने जौहर दिखाएंगी।

जिला कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह सौरम ने बताया कि बलिया में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर को 24-5 के भारी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला मेरठ मंडल की टीम से हुआ, किंतु टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेरठ मंडल को 22-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम का मुकाबला वाराणसी मंडल की टीम से हुआ। टीम ने वाराणसी मंडल को 27-24 से पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद नेशनल स्तर पर जूनियर खिलाड़ियों का टीम के लिए चयन किया गया। मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा की कुमारी अमरेश, राखी, शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय के अलावा शामली के गांव लपराना निवासी कुमारी डिंपल चयनित हुई हैं। उन्होंने बताया कि चयनित बालिका खिलाड़ी 44वें जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रशिक्षण लेने के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कटक उड़ीसा में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मेरठ मंडल की टीम से पांच बालिकाओं का चयन होने से खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। मंडल टीम के कोच चरण सिंह ने बताया कि उक्त खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन पर राष्ट्रीय टीम में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed