{"_id":"5a088a724f1c1b9f678bad5c","slug":"31510509170-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के लिए सड़क पर आये कश्यप समाज: नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के लिए सड़क पर आये कश्यप समाज: नरेंद्र
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारों के लिए सड़क पर आए कश्यप समाज: नरेंद्र
मुजफ्फरनगर। भारतीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को अपने अधिकार पाने के लिए जाट, गुर्जर, पटेल, मराठा की तरह सड़क पर आना पड़ेगा। ओबीसी का लाभ अति पिछड़ी जातियों को मिल ही नहीं पाया।
गांव ढिंढावली में आयोजित सभा में पूर्व सांसद ने कहा कि कश्यप, प्रजापति, राजभर आदि 17 जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति दलितों से भी कमजोर है। इनके नाम पर मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण को कुछ दबंग जातियां चट कर गई। अपने अधिकारों के लिए कश्यप समाज को सड़क पर आकर संघर्ष करना होगा। कश्यप सहित इन 17 जातियों को अनुसूचित जाति में आरक्षण मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कश्यप ने कहा कि 52 प्रतिशत अति पिछड़ो को उनका अधिकार दिलाने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाया जाना मजबूत पहल है। राष्ट्रीय महासचिव रामकुमार कश्यप ने समाज की एकता पर बल दिया। अध्यक्षता मिहंती कश्यप ने की। राष्ट्रीय महासचिव पवन कश्यप, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह कश्यप, सुनील कश्यप, रवि कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, मिंटू कश्यप, मांगे कश्यप, शोभा कश्यप, राजसिंह, सुखबीर कश्यप, छोटूराम, रुपचंद कश्यप, किरणपाल कश्यप, जसवीर, मुरारी, रोहताश, धर्मवीर कश्यप, मेघराज कश्यप आदि रहे।