फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांधी कालोनी में शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

गांधी कालोनी में शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गांधी कालोनी में शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
गांधी कॉलोनी में शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के अद्वेत आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नंगली दरबार से जुड़े श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बाद में आश्रम में भजन, सत्संग का आयोजन हुआ।
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवान की भक्ति में सराबोर नजर आए। दिल्ली, सहारनपुर, कुरुक्षेत्र, लुधियाना, रादौर, आगरा, नंगली दरबार से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। गुरु महाराज की पावन आरती के बाद भजन, सत्संग, प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। गुरु महिमा का वर्णन हुआ। स्वामी ब्रहमानंद, स्वामी प्रेमध्यानंद, संत अगम पुरी, प्रेम सेवानंद ने विचार रखे। संत बेअंतपुरी, विश्वासपुरी, शिवपुरी, सर्वानन्द पुरी रहे। कार्यक्रम समाप्ति पर विशाल लंगर हुआ। कार्यक्रम में सुभाषचंद, देवेंद्र नारंग, राम, मुल्कराज तागरा, अनिल धमीजा, अमरनाथ, सुरेश ग्रोवर, रामनुभाषा, नरेश, डॉ धर्मेंद्र, मनोहरलाल रहेजा, विनोद डाबर, निशांत आदि रहे।
विज्ञापन


धनगर समाज को एससी के प्रमाण पत्र जारी करें
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने गडरिया की उप जाति धनगर के एससी के प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग, हाईकोर्ट इस संबंध में आदेश कर चुके हैं। तहसीलदार जान बूझकर प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। डीएम को ज्ञापन देकर प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर, जिलाध्यक्ष शिव कुमार धनगर, रजनीश धनगर, राजीव, शिवम, आशीष धनगर, रफल सिंह, सतीश, श्रीपाल, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed