फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में महिलाओं के सेहत की जांच
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा औषधि का वितरण किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भाजपा नेत्री व जिला संयोजिका वंदना वर्मा, जिला प्रभारी कौशिक ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। चिकित्सा शिविर में मोरना भोपा क्षेत्र की महिलाओं की महिला चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की महिला चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। इन महिलाओं को आयरन और विटामिन मुफ्त दिया गया। इस अवसर पर वंदना वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को योगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी है। इसी विचारधारा पर चलते हुए भाजपा ने पूरे देश में ऐसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिससे सरकार की योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर सह संयोजिका सरिता गौड़, अर्चना चौधरी, ज्योति राठी, अंजलि चौधरी, रेनू चौधरी, प्रीति चौधरी, बॉबी ठाकुर, सोनिया शर्मा, अनिता शर्मा, अर्चना, ब्रजेश देवी, ललिता त्यागी, पूनम अहलावत, इलावती, शर्मिष्ठा देवी, सुनीता शर्मा, ममता मलिक, पिंकी चौधरी, पूजा, प्रिय मजदूर, सोनिया सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed