{"_id":"59b439fa4f1c1be97f8b5865","slug":"31504983546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्टों से दुखी पृथ्वी ने की ब्रह्मा से प्रार्थना: मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्टों से दुखी पृथ्वी ने की ब्रह्मा से प्रार्थना: मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान ने दुष्टों का संहार किया
मुजफ्फरनगर। अबूपुरा की अग्रवाल धर्मशाला में भागवत कथा करते हुए कथा वाचक पंडित श्याम शंकर मिश्र ने कहा कि कंस, जरासंध आदि दुष्टों से दुखी पृथ्वी ने ब्रह्मा से प्रार्थना की।
गोमाता का रूप धारण कर पृथ्वी ने अपनी पीड़ा सुनाई। तब ब्रहमा जी ने देवताओं और उनकी पत्नियों को ग्वालबाल एवं गोपियां बनने का आदेश दिया, तब नारायण ने पृथ्वी पर अवतार लिया। दुष्टों का संहार किया और जनता को सुरक्षा दी। कथा में विष्णु शर्मा, संतोष, राजेश, रामकुमार, कमलेश, मुकेश गर्ग, रीता बहन, बलदेव दुआ, गोपाल आदि का सहयोग रहा।
नर्सिंग स्टूडेंट ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नर्सिंग स्टूडेंट ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम से समस्या के निराकरण की मांग की।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कोर्स कर रही छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। पाठ्यक्रम पूरा होने को है। करीब 100 छात्राएं ऐसी हैं, जिन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिली है। डीएम से समाधान की मांग की गई है। छात्राओं का आरोप है कि समाज कल्याण विभाग उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। प्रदर्शन में पारुल शर्मा, प्रीति पाल, मोनिका, इरफान अली, रूबी, साक्षी, हैप्पी, वंदना, विशाखा आदि रहे।
विज्ञापन
जाट महासभा करेगी मेधावियों का सम्मान
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा समाज के मेधावियों का सम्मान करेगी। कार्यक्रम एक अक्तूबर को गांधी कालोनी के पंजाबी बारात घर में होगा। यूपी बोर्ड के 80 प्रतिशत से अधिक, सीबीएससी हाईस्कूल में 9.6 से ऊपर और इंटर में 85 प्रतिशत से ऊपर के विद्यार्थी सम्मानित होंगे। 15 सितंबर तक इसके लिए आवेदन होगा।