{"_id":"59a5bd464f1c1b51738b45c9","slug":"31504034118-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सिखाया हाथों को स्वच्छ रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सिखाया हाथों को स्वच्छ रखना
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को सिखाया हाथों को स्वच्छ रखना
मुजफ्फरनगर। किडजी रामपुरम में रोटरी समर्पण ने स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को सिखाया गया कि वह कैसे अपने हाथ स्वच्छ रखें। रोटरी इंटरनेशनल के हैंडवॉश अभियान के अंतर्गत जी स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया गया। क्लब अध्यक्ष विकास वर्मा, सचिव पीटी सम्पत, अंकुश अग्रवाल ने बताया कि कुछ भी खाने के बाद हाथों को साफ कर लेना चाहिए। स्वच्छता ही हमें बीमारियों से बचाती है।
पांच लाख की राशि स्वीकृत
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि छपार में गढ़ी मंदिर के पास दीपक पुत्र रामदिया की 24 मार्च 2017 में करंट से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने मुआवजे के रुप में पांच लाख स्वीकृत किए हैं। इसी के साथ मीरापुर पुलिस चौकी के पास लच्छेडा के किसान राजबल की भैंस की करंट से मौत हो गई थी, इसके लिए दस हजार का मुआवजा स्वीकृत किया गया है।
निर्माण कार्यों को जांच समिति गठित
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के कमिश्नर के आदेश पर डीएम जीएस प्रियदर्शी ने नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यो के लिए जांच समिति गठित कर दी है। यह कमेटी सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में बनाई गई है। सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और ईओ नगर पालिका परिषद को कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बसपा की बैठक आज
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को सुबह दस बजे सपा की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मीडिया प्रभारी काजी अरशद ने बताया कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।