{"_id":"598f5efe4f1c1b51368b4be1","slug":"31502568190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के दुर्व्यवहार पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के दुर्व्यवहार पर भड़के किसान
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई के दुर्व्यवहार पर भड़के किसान
रोहाना। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग को लेकर बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ अवर अभियंता के दुर्व्यवहार करने पर किसान गुस्सा गए। उत्तेजित किसानों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर छह घंटे तक धरना देकर जाम लगाया। जेई के तबादले की मांग की गई।
क्षेत्र के ग्राम जटनंगला में एक सप्ताह से बिजली का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। गांव के ही चौधरी मनोज के नेतृत्व में ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और जेई नीरज शर्मा से फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग की। ग्रामीणों ने भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा को घटना की जानकारी दी। उनके नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने बिजलीघर का तालाबंदी कर छह घंटे से चल रहे धरने के साथ रास्ता जाम कर दिया। धरने पर पहुंचे शहर कोतवाल संजीव शर्मा और बिजली अधिकारी पहुंचे। किसानों ने इनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर ट्रांसफार्मर ठीक कराने और जेई के तबादले की मांग की। धरने पर शिवकुमार, आदेश, डॉ प्रमोद, पंकज भगत, सरफराज, विनय त्यागी, प्रवेश, दिनेश आदि किसान मौजूद थे।