फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने शहीद स्मारक की सफाई को ज्ञापन सौंपा

भाकियू ने शहीद स्मारक की सफाई को ज्ञापन सौंपा

Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने शहीद स्मारक की सफाई को ज्ञापन सौंपा
शहीद स्मारकों की सफाई को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि गांव फुलत में कारगिल शहीद सतीश के स्मारक पर अवैध कब्जा कर कूड़ी डाल रखी है। इससे देश की सुरक्षा में शहीद हुए शहीदों का अपमान हो रहा है। कारगिल शहीद सतीश के पिता को जो सरकार पेंशन दे रही थी, उसको भी बंद कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर अवैध कब्जा व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण किया जाए और शहीद के पिता को पेंशन मिले। चेतावनी देते हुए बताया कि मांग को पूरा नहीं किया तो तहसील में तालाबंदी करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, परविंद्र ढाका, गुड्डू, अनुज शर्मा, सनी, आशु, मोनू, योगेंद्र, जितेंद्र, देवेंद्र, सुमित, मोहित, जुल्फकार, जीशान, शिवराज, ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed