{"_id":"59627cef4f1c1b842e8b4708","slug":"31499626735-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में उमडा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में उमडा समाज
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा में उमड़ा समाज
मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती एवं शोभायात्रा के कार्यक्रम में भव्य झांकियां निकाली गई। प्रजापति समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष संजीव संगम ने कहा कि शिक्षा के अभाव में प्रजापति समाज पिछड़ा हुआ है।
कार्यक्रम में संजीव संगम ने कहा कि समाज के युवाओं पर ही भविष्य टिका है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाना है। समाज का विकास केवल शिक्षा से हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में कुम्हार समाज के लोग आज भी चाक चलाकर मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं, गरीबी में अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। चाक चलाकर मिट्टी के बर्तन बनाने वाले समाज के बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।
दोपहर को भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला टिल्ला से हुआ। चुंगी नंबर दो, आबकारी रोड, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, मालवीय चौक, अंसारी रोड होते हुए वापस रामलीला टिल्ला पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। टाउन हाल पर रोहताश प्रजापति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर शरबत का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोहा। इस अवसर पर सचिन प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापति, विशाल प्रजापति, भूपेंद्र, पंकज राशनिया, रामनिवास, विपिन, निर्वेश, सोहनलाल, राजीव सभासद, प्रमोद, रिंकू, सुरेंद्र, मेनपाल, मोहन, अरविंद आदि रहे।