{"_id":"594eb9ff4f1c1ba3228b47c6","slug":"31498331647-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
शहर के चरथावल मोड़ पर स्थित श्री शनि धाम मंदिर में शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने पूजा-अर्चना की। मुख्य यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया गया। प्रात: सात बजे मानव कल्याण परिषद के संयोजक प्रेम प्रकाश अरोरा ने सुंदर कांड महायज्ञ किया। भगवान शनिदेव का पंचामृत अभिषेक करने के उपरांत छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद भण्डारा हुआ। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिश्चरी अमावस्या पर शनिधाम मंदिर पर भगवान शनिदेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
भगवान शनिदेव के दर्शन करने के उपरांत भक्तों ने अपनी मनोकामना के धागे अपनी राशि के स्तंभों पर बांधे। पूजन कार्य पंडित केशवानंद पंत और पंडित आशीष भारद्वाज ने संपन्न कराया। ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मलखान सिंह सैनी, अमित, सतीश, शिवम, आशीष आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।