फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   300 people will get shops in the vending zone

वेडिंग जोन में 300 लोगों को मिलेगी दुकानें

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
300 people will get shops in the vending zone
मुजफ्फरनगर। शहर के भीड़ भाड़ के क्षेत्र से हटाए गए ठेले वालों के लिए कंपनी बाग के बाहर वेंडिंग जोन बनाया गया है। कंपनी बाग के दोनों मुख्य द्वारों के बीच में 300 मीटर एरिया में वेंडिंग जोन बन रहा है। बनाए जा रहे पथ के दोनो तरफ ठेले वाले खड़े होंगे। सड़क की ओर से सुरक्षा को जाली लगाई जाएगी। प्रत्येक दुकानदार को दो मीटर जगह दी जाएगी। एमडीए इस पर 12 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहर के शिव चौक के आस-पास और मेरठ रोड से हटाए गए ठेले वालों को वेंडिंग जोन में व्यापार के लिए जगह दी जाएगी। मेरठ रोड पर तहसील के सामने कंपनी बाग के बाहर खाली जगह पर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां पहले से भी काफी संख्या में ठेले वाले खड़े होते आए हैं। वेंडिंग जोन को इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि 300 दुकानदारों को यहां दो-दो मीटर जगह दी जाएगी। दुकानदार का ठेला आराम से खड़ा हो सकेगा। कंपनी बाग पेंट्रोल पंप के निकट वाले मुख्य गेट से पुराने रिसोर्ट के सामने वाले गेट तक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 300 मीटर है। इस वेंडिंग जोन में फल, सब्जी, भोजन बनाने वाले ठेले खड़े होंगे। इससे सामान खरीदने वालों और बेचने वालों दोनो को लाभ होगा।
विज्ञापन

पालिका ने तैयार की है सूची
ईओ हेमराज का कहना है कि पालिका के टैक्स विभाग ने ठेली लगाने वालों की सूची तैयार की है। इस सूची के आधार पर वेंडिंग जोन में जगह का वितरण किया जाएगा।
तीन-चार दिन में काम हो जाएगा पूरा
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि ठेलो से खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए पथ बनकर तैयार हो चुका है। अगले तीन-चार दिन में जाली का कार्य भी पूरा हो जाएगा। एमडीए का लगभग 12 लाख इस पर खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed