{"_id":"69e52cc8230f9a9223062459","slug":"30-routes-of-contracted-mini-buses-are-fixed-operations-will-start-soon-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1010-169564-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनुबंधित मिनी बसों के 30 रूट तय, जल्द शुरू होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनुबंधित मिनी बसों के 30 रूट तय, जल्द शुरू होगा संचालन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जनपद मुख्यालय से हर गांव तक जल्द ही अनुबंधित मिनी बसों का दौड़ना शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम अधिकारियों ने तीस रूट तय किए है। इन रूट पर चलाई जाने वाली बसों के संचालकों को अधिकारियों ने बुलावा पत्र भी भेज दिया है।
परिवहन निगम इस योजना के तहत जनपद के सभी 704 गांवों को मुख्यालय से जोड़ने जा रहा है। इन बसों के संचालन के लिए परमिट की भी जरूरत नहीं है। बस के संचालन का दस साल के लिए परिवहन निगम के साथ अनुबंध होगा। यह मिनी 28 सीट वाली होगी।
परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि 704 गांवों से इस सेवा को जोड़ने के लिए मिनी बसों के 77 संचालकों से आवेदन किए थे। तीस आवेदन स्वीकार कर तीस रूट तय किए गए है। डीएम की अध्यक्षता में एक टीम बनाई थी। इस टीम में सीडीओ, एआरटीओ व परिवहन निगम के एआरएम शामिल थे। इस टीम ने रूट व आवेदन को स्वीकार किया।
विज्ञापन
यह बस सीएनजी, डीजल या इलेक्टि्रक वाली होगी। बस दूसरे जिले में नही जा सकेंगी। निर्धारित किए गए रूट पर जल्द ही बसों का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बसों के संचालकों को बुलावा पत्र भी भेजा गया है। कुल 77 आवेदन मांगे गए है। अभी 30 आवेदन आए हैं।
-- -- -
इस तरह होगा बस का संचालन
किसी भी गांव से चलकर यह बस पहले क्षेत्रीय ब्लाक, फिर तहसील और इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। इसी तरह पूरे जिले में बसों का संचालन होगा।
-- --
इन ब्लाॅक में हुए रूट तय
बुढ़ाना- 08
पुरकाजी-07
बघरा-04
शाहपुर-04
खतौली-03
मोरना-02
जानसठ-02