फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 nominations for six assembly seats

छह विधानसभा सीटों के लिए 30 नामांकन

Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
30 nominations for six assembly seats
खतौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी नामांकन करने पहुंचे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छह विधानसभा सीटों के लिए 30 नामांकन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह सीटों पर बसपा प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन किया। खतौली सीट से भाजपा के विधायक विक्रम सैनी, सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राजपाल सैनी और मीरापुर से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर समेत 30 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील रही।
जिले की बुढ़ाना सीट से भाजपा के उमेश मलिक ने अपने नामांकन का एक सेट अलग से दाखिल किया। इस सीट पर बसपा के हाजी अनीस और निर्दलीय अन्नू कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सदर सीट से बसपा के पुष्पांकर पाल, निर्दलीय ललित, कृष्णपाल सिंह, इंतजार ने नामांकन किया। पुरकाजी से बसपा के सुरेंद्र मैनवाल, डॉ. नीलम, कविता, सुनीता और डॉ. अनिल आर्य ने नामांकन किया। चरथावल में बसपा के सलमान सईद, हाजी अनीस ने नामांकन दाखिल किया। मीरापुर से भाजपा के प्रशांत गुर्जर, बसपा के सालिम के अलावा बालेश्वर, वकार अजहर, शाह आलम, जोगेंद्र सिंह, परवेज आलम, सुरेंद्र सिंह, प्रीति पाल आर्या, याशिका चौहान ने नामांकन दाखिल किया। खतौली विधानसभा के लिए भाजपा के विक्रम सैनी, रालोद के राजपाल सैनी, बसपा के करतार भड़ाना, आजाद समाज पार्टी के मनोज पंवार, यज्ञपाल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

मीरापुर, पुरकाजी में देर तक चला नामांकन
नामांकन का समय 11 बजे से तीन बजे तक का रखा गया है। मीरापुर के लिए नामांकन के लिए खड़े सभी प्रत्याशियों को तीन बजे अंदर ले लिया, जिनका नामांकन साढ़े पांच बजे तक चला। पुरकाजी में छह बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। बसपा के सभी प्रत्याशी महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट पहुंचकर सभी ने अपने-अपने नामांकन स्थल पर पर्चे दाखिल किए । इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सत्यप्रकाश, जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे। रालोद प्रत्याशी सपा नेता राजपाल सैनी रालोद कार्यालय से कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed