फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 million surrendered

आयकर विभाग की जांच के बाद सात फर्मों ने सरेंडर किए तीन करोड़  

Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
30 million surrendered
व्यापारियों से पूछताछ करते आयकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की लगातार छापेमारी और 1200 लोगों को नोटिस जारी करने के बाद भी जिले में अब तक केवल सात फर्मों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में तीन करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। विभाग इन सातों मामलों में सरकारी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। स्कीम 31 मार्च तक चलेगी। इसके बाद विभाग को घोषित आय से ज्यादा पैसा जमा कराने वालों पर पेनल्टी का अधिकार होगा।       
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान घोषित आय से अधिक पैसा बैंकों में जमा करने वाले कानूनी दायरे में आ गए हैं। आयकर विभाग के पास ऐसे सभी लोगों केे नाम आ गए हैं। विभाग अब तक 1200 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। इसी के साथ छापेमारी की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बैंकों में अधिक पैसा जमा करने वाले लोग 31 मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अपना पैसा सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयकर अधिकारी संजय जैन ने बताया कि जिले में अब तक सात फर्म तीन करोड़ से अधिक रकम सरेंडर कर चुकी हैं। पैसा सरेंडर करने के लिए कई फर्म तैयार हो रही हैं। 31 मार्च तक जिले में दस करोड़ से अधिक सरेंडर हो सकते हैं। अपर आयकर आयुक्त वाईपीबी सिंह ने एलपीजी एजेंसी संचालकों की बैठक ली। अधिक पैसा जमा कराने वालों से कहा कि वह कार्रवाई से बचने के लिए पैसे का सरेंडर कर दें और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाएं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
अनुपम जैन ने दस लाख सरेंडर किए      
मुजफ्फरनगर। खतौली में अनुपम जैन के यहां छापे के बाद आयकर अधिकारियों ने रिकार्ड का मिलान किया। कार्रवाई से बचने के लिए फर्म ने दस लाख रुपये सरेंडर कर दिए हैं। यह पैसा अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed