फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   30 buses of roadways will go to Kaushambi

कौशांबी जाएंगी रोडवेज की 30 बसें

Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
30 buses of roadways will go to Kaushambi
कौशांबी जाएंगी रोडवेज की 30 बसें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचाने के लिए मुजफ्फरनगर डिपो से भी 30 बसें कौशांबी जाएंगी।
दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन लगने पर प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग अपने घरों को लौटने लगे है। दिल्ली बॉर्डर पर कौशांबी डिपो पर भारी संख्या में यात्री जमा है। कौशांबी डिपो के अधिकारियों ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी से काफी बसों की मांग की है। जिस पर निगम के अफसरों ने सभी डिपो से बसों को कौशांबी भेजने के आदेश जारी किए हैं।
मुजफ्फरनगर डिपो से भी 30 बसों की मांग हुई है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर बसें कौशांबी डिपो भेजी जा रही है। वहां से जहां के भी यात्री मिलेंगे, वहीं पर बसें जाएंगी। उधर, डिपो के बेडे़ से पहले ही 53 बसें पंचायत चुनाव में जाने से बस कम पड़ रही हैं। अब 30 बसें और जाने से बेडे़ में बसें कम होने से उनका संचालन प्रभावित हो सकता है। हालांकि एआरएम का कहना है कि लोकल मार्ग पर बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामान न करना पड़े।
विज्ञापन

बसों को नहीं मिले पर्याप्त यात्री
मुजफ्फरनगर। सोमवार को पंचायत चुनाव के चलते रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिले। पंचायत चुनाव के कारण देहात से लोग शहर नहीं आए। शहर में भी बाजार आधा बंद रहा। इसके अलावा सरकारी अवकाश घोषित होने से दफ्तर, बैंक आदि भी बंद रहे। इसके अलावा मेरठ, बिजनौर, शामली, सहारनपुर मार्ग पर भी यात्री कम ही मिले। कम यात्री मिलने के कारण डिपो से केवल 70 बसों का ही संचालन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed