फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3.20 lakh robbed in broad daylight from bank friend

बैंक मित्र से दिनदहाड़े 3.20 लाख की लूट

Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
3.20 lakh robbed in broad daylight from bank friend
खतौली मीरापुर रोड पर हुई लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। मीरापुर से चिंदोड़ा जाने वाले मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने बैंक मित्र से तमंचे के बल पर 3.20 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने बैंक मित्र को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में चेकिंग व कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैनीनगर निवासी दीपक कस्बे के प्रथमा ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है। बुधवार सुबह करीब 10.40 बजे वह 3.20 लाख की नकदी लेकर बाइक पर गांव चिंदोड़ा जा रहा था। जैसे ही वह मीरापुर रोड से गांव चिंदोड़ा की तरफ मुड़ा, पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर दीपक से 3.20 लाख रुपये व लेपटॉप का बैग लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक से जमकर मारपीट करते हुए किसी हथियार से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े लाखों लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ खतौली राकेश सिंह व सीओ जानसठ शकील अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश में चेकिंग व कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। घायल युवक को सीएचसी खतौली भेजकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल के पिता विजय पाल ने घटना की तहरीर देकर लूटे गए बैग में 3.20 लाख रुपये नकद, लेपटॉप और जरूरी कागजात होना बताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
घटनास्थल खतौली व जानसठ थाना क्षेत्र की सीमा में होने को लेकर काफी देर तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मामला आला अफसरों के संज्ञान में डाला गया, जिसके बाद मामले को खतौली कोतवाली में दर्ज किया गया। सीओ राकेश सिंह का कहना है कि युवक से लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। लुटेरों की तलाश में टीम का गठन किया गया है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed