फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   28 fake notes of hundred found in banks, case filed

Muzaffarnagar News: बैंकों में मिले सौ के 28 नकली नोट, मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
28 fake notes of hundred found in banks, case filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के दो बैंक की दो शाखा की करेंसी चेस्ट में दो हजार से ज्यादा रुपये नकली मिले है। दोनों मामलों में अलग अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
पंजाब नेशनल बैंक की मंडी व सिविल लाइन थाना क्षेत्र की करेंसी चेस्ट में रोजाना बैंक में जमा होने वाले रुपये एकत्र कर जमा किए जाते है। इनमें बड़ी धनराशि जमा होती है, जिसे माह के अंत में रिजर्व बैँक को भेजा जाता है। इस रकम में दो हजार आठ सौ रुपये नकली मिले हैं। यह जानकारी रिजर्व बैंक के दावा अनुभाग को दी गई तो वहां से आई टीम ने यह जानकारी ली। इसके बाद पुलिस कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के दावा अनुभाग के निर्गम विभाग के प्रबंधक प्रणीत पिंजर्ला ने सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज कराए है। कहा गया कि नई मंडी के पीएनबी के खजाने में दिसंबर माह में सौ रुपये के 18 नकली नोट व सिविल लाइन थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक की शाखा में नवंबर माह में सौ रुपये के 10 नकली नोट मिले थे। दोनों थानों की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि अब से पहले भी इसी प्रकार से नकली नोट बरामद हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अपहरण का आरोप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में बागोवाली निवासी मुशाहिद हसन ने मुकदमा दर्ज कराया कि बझेडी निवासी गुलफाम आदि ने घर जाते समय उसे तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। वहां उसके साथ मारपीट की गई। गला दबाकर मारने की कोशिश की। दो हजार भी जेब से निकाल लिए। डायल 112 पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed