{"_id":"607f0c658ebc3e8db97d1df4","slug":"28-accused-including-former-bsp-mla-nursalim-muzaffarnagar-news-mrt5353266174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपा विधायक नूरसलीम राना सहित 28 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बसपा विधायक नूरसलीम राना सहित 28 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व बसपा विधायक नूरसलीम सहित 28 पर मुकदमा
मुजफ्फरनगर। सुजडू गांव में सोमवार रात प्रधान पद के प्रत्याशी और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक नूरसलीम राना सहित 28 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली के गांव सुजडू के कुंगरपट्टी निवासी जुल्फिकार अली उर्फ जुल्लू सुजडू से प्रधान पद का प्रत्याशी है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जुल्फिकार अली ने आरोप लगाया कि सोमवार को मतदान के बाद रात के समय उसका पुत्र शाह फैसल अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी पड़ोसी अब्दुल रहमान ने वहां आकर गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गुलफाम, इजहार उलहक, जावेद, अखलाक और दीन मोहम्मद आदि के साथ उसके घर में घुसकर उसके पुत्र व परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जब हम रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे, तभी पूर्व विधायक नूर सलीम राना ने पीड़ित के भाई को फोन कर फैसले के नाम पर उन्हें अपने घर बुलवाया। आरोप है कि जब वह अपने परिवार के साथ पूर्व विधायक नूर सलीम राना के घर पहुंचा, तो वहां पहले से ही आरोपी गुलफाम, सलमान, सलीम, सखावत, मेहताब, मेहरदीन मोहम्मद, सरताज, मुन्ना आदि मौजूद थे। इन आरोपियों ने उन्हें वहां बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करते हुए हत्या का प्रयास किया। इस हमले में पीड़ित के अलावा प्रवेज, आरिफ आदि घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व विधायक नूरसलीम राना समेत 28 नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी अब्दुल करीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना की जांच कर रही है पुलिस: सीओ
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि सुजडू गांव का मामला है। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व विधायक नूरसलीम राना के यहां समझौते के लिए गए थे, जहां पर मारपीट हुई। पूर्व विधायक समेत 28 लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के समय पूर्व विधायक वहां मौजूद थे या नहीं। जांच के उपरांत कार्रवाई होगी।