{"_id":"64280f9c4b00cc4b850834b6","slug":"27-complaints-received-in-the-entire-resolution-day-not-one-resolved-muzaffarnagar-news-c-14-1-176259-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 27 शिकायतें, एक भी निस्तारित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 27 शिकायतें, एक भी निस्तारित नहीं
विज्ञापन
तहसील सभागार में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 27 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने एक सप्ताह में सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंचकर करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने की। गांव अंबरपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र शोभाराम ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 वर्ष से कुछ ग्रामीणों का पानी उनके बाग में जाता है। वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। दिव्यांग वीरेंद्र ने डीएम के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी तक दे दी थी। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए समस्या को निदान कर दिया। इस मामले में बीडीओ को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने शॉट पिक लगवा कर समस्या का समाधान कराया।
गीतापुरी निवासी रामफल ने कस्बे में ई-रिक्शा और अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की। तुलसीपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि खतौली-मीरापुर मार्ग पर स्थित नाले का पानी नागिन नदी में गिरता है। शुगर मिल ने नाले की सफाई कराकर उससे निकली शिल्ट आदि को सड़क के किनारे डलवा दिया। बारिश होने से सड़क पर कीचड़ फैल गई। सड़क टूटनी शुरू हो गई। उन्होंने सड़क किनारे पड़ी शिल्ड को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
गणेशपुरी निवासी फाजिल ने शिकायती पत्र में बताया कि किसी ने नगरपालिका की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसे बेच दी। पीड़ित ने सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, डीएफओ कन्हैया पटेल, एसपी सिटी कुलदीप सिंह, सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनीश कुमार सिंह, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ रवि शंकर, तहसीलदार आरती यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।