{"_id":"6804ff6575e63148550eb185","slug":"2652-patients-gathered-in-health-fairs-and-were-give2652-patients-gathered-in-health-fairs-and-were-given-treatmentn-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-143937-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आरोग्य मेलों में उमड़े 2652 मरीज, दिया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आरोग्य मेलों में उमड़े 2652 मरीज, दिया गया उपचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण नजला-बुखार और एलर्जी के मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उल्टी-दस्त सहित टायफाइड भी लोगों को परेशान कर रहा है।
रविवार को करीब 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जनपद भर में 2652 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। सीएचसी और पीएचसी सहित जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 2652 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें 1140 पुरुष, 990 महिलाएं और 622 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें 709 मरीज एलर्जी और त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए, जबकि 709 मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, अन्य रोग से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों की ओर से सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने बताया कि बार-बार मौसम में परिवर्तन के चलते सांस और एलर्जिक मरीजों को दिक्कत हो रही है। वायरल बुखार का भी प्रकोप चल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।