फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   26 rural feeders will be separated from private tube wells.

Muzaffarnagar News: निजी नलकूपों से अलग किए जाएंगे 26 ग्रामीण फीडर

Mon, 04 May 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
26 rural feeders will be separated from private tube wells.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम की ओर से जनपद के किसानों को सिंचाई में राहत देने की बड़ी तैयारी चल रही है। निगम ने आरडीएसएस योजना के तहत चार हजार से अधिक निजी नलकूपों को ग्रामीण फीडर से अलग करने की तैयारी की है। योजना पर काम भी शुरू हो गया है।
जनपद में करीब 42 निजी नलकूप बिजली के लिए ग्रामीण फीडर पर आश्रित हैं। इससे आपूर्ति में समस्या आने के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आमतौर से रात के समय ही सिंचाई के लिए बिजली मिल पाती है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरडीएसएस यानी पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना के अंतर्गत 23 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत जनपद में लगे करीब 4200 निजी नलकूपों को 26 ग्रामीण फीडर से अलग कर दिया जाएगा। इससे किसानों को करीब 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बताया कि दिन के समय आपूर्ति होने के कारण किसानों को सुविधा होगी। कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को यह मिल सकेगा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बुनियादी संरचना मजबूत होगी।
ट्रांसफार्मर और लाइनों के अपग्रेडेशन से होगा लाभ।
ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और घरेलू लोड हो जाएगा अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed