फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   26 Corona positives including electricity officer

बिजली अफसर सहित 26 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 07 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
26 Corona positives including electricity officer
शहर में सुभाषनगर में छह कोरोना केस पाए जाने पर सील की गई गली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। एक दिन पहले मिले 33 संक्रमितों के बाद सोमवार को 26 नए केस सामने आए हैं। इनमें नौ विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी हैं, जबकि नौ जिला जेल के बंदी शामिल हैं। एक व्यक्ति की मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कुल 265 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें दो प्राइवेट लैब की हैं। जांच रिपोर्टों में 26 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। नौ टाउन हाल में संचालित विद्युत निगम कार्यालय से संबंधित हैं। इनमें एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला जेल के नौ बंदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी जेल में पांच बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। अब संक्रमित मिले बंदियों की संख्या 14 हो गई है। प्राइवेट लैब से मिली जांच रिपोर्ट में मोहल्ला नवाबगंज निवासी दो व्यक्ति संक्रमित मिले जिनमें से एक की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई है। मीरापुर, शहर की एसबीआई कॉलोनी, लोहा मंडी, साकेत कॉलोनी, नार्थ सिविल लाइंस में भी कोरोना के मामले मिले हैं जबकि में एक मामला गांव रसूलपुर दभेड़ी में सामने आया है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब तक 357 हो गई है जबकि सक्रिय केस 104 हैं। 250 संक्रमित ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक जनपद के 16 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गली को सील किया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी और सुभाषनगर में दो स्थानों पर ही 12 से अधिक कोरोना संक्रमित लोग मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने गलियों को सील कर दिया है। सुभाषनगर में पुलिस चौकी के पास बल्ली लगा कर गली बंद कर दी है। गांधी कालोनी में गुरुद्वारा के पास भी गली को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed