फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 lakh cash was looted from the trader returning after selling the animal

पशु बेचकर लौट रहे व्यापारी से 25 लाख की नकदी लूटी

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
25 lakh cash was looted from the trader returning after selling the animal
मुजफ्फरनगर। हाईवे के पचेंडा बाईपास पर कार और बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार तड़के नागालैंड से पशु बेचकर लौट रहे व्यापारी से लाखों की नकदी लूट ली। वारदात का विरोध करने पर व्यापारी और उसके साथियों से मारपीट कर कार में भी तोड़फोड़ की गई। शोर मचाने पर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पार्टनरशिप का विवाद बताते हुए दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती निवासी जसवीर पशुपालन का काम करता है। वह अपने कुछ साथियों के साथ पशु बेचने नागालैंड प्रांत के जनपद दीमापुर गया था। जसवीर का आरोप है कि सोमवार तड़के करीब 4.30 बजे वहां से लौटते हुए जैसे ही वे हाईवे पर पचेंडा बाईपास के निकट पहुंचे, बाइक व कार सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने जसवीर व उसके साथियों पर तमंचे तानकर उनसे मारपीट करते हुए पशु बेचकर मिले 25 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने जसवीर पक्ष की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में पीड़ित पशु व्यापारी ने जनपद सहारनपुर के गांव नांगल भात खेड़ी निवासी संजय, बंटी, रविंद्र, काका, सावन व सचिन, गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव रूपड़ी निवासी रिंकू व टिंकू गांव भगवानपुर निवासी विश्वास और गांधीनगर निवासी अर्जुन को पहचान लेने का दावा करते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में दोनों पक्षों के बीच पार्टनरशिप का विवाद सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed