फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   25 contenders for ticket from BJP in the city, none in Charthawal

Muzaffarnagar News: शहर में भाजपा से टिकट के 25 दावेदार, चरथावल में नहीं कोई तलबगार

Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
25 contenders for ticket from BJP in the city, none in Charthawal
नगर निकाय चुनाव
विज्ञापन

चरथावल को छोड़ सभी निकायों में तीन से अधिक लोग मांग रहे टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा से चेयरमैन और सभासद का टिकट मांगने वालों के दावेदार लगातार बढ़ रहे हैं। शहर से अब तक 25 आवेदन आ चुके हैं। चरथावल को छोड़ प्रत्येक नगर निकाय में तीन से अधिक आवेदन जिलाध्यक्ष को मिल चुके हैं।
भाजपा कार्यालय पर नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद के लिए टिकट मांगने वालों की कतार लगी है। संभावित प्रत्याशी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को अपना बायोडाटा दे रहे हैं। अब तक अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा आवेदन मुजफ्फरनगर शहर के लिए आए हैं। यहां 25 भाजपा नेता चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। खतौली में चेयरमैन के लिए चार, शाहपुर में तीन, बुढ़ाना में तीन, पुरकाजी में एक, जानसठ में चार, मीरापुर में चार, सिसौली में तीन, भौकरहेड़ी में तीन भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगा है। एक मात्र चरथावल ही ऐसी नगर पंचायत है, जहां से अध्यक्ष के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

शहर में ये प्रमुख दावेदार
शहर में चेयरमैन पद के लिए दावेदारों में खुद जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी शामिल है। इनके अलावा ब्राह्मण समाज से पुनीत वशिष्ठ, श्रीभगवान शर्मा, अरविंद राज शर्मा, अमित वत्स, शरद शर्मा आदि टिकट मांग रहे हैं। पंजाबी समाज से अशोक बाटला, कुशपुरी, वैश्य समाज से संजय अग्रवाल, कुलदीप गोयल, सचिन सिंघल, गौरव स्वरूप, सुनील सिंघल, संजय गर्ग, राजीव गर्ग आदि टिकट मांग रहे हैं। विश्वकर्मा समाज से जगदीश पांचाल ने टिकट मांगा है। इनके अलावा अन्य कई दावेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल से एक भी दावेदार नहीं
जिले में चरथावल एक मात्र नगर पंचायत है, जहां भाजपा के टिकट पर चेयरमैन के लिए एक भी आवेदन अब तक सामने नहीं आया है। यहां के हिंदू प्रत्याशी मुस्लिम वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा का सिंबल नहीं लेते हैं। कस्बे में कुल आबादी में मुस्लिम अधिक हैं।

सभासद के लिए हर वार्ड से चार से छह मांग रहे टिकट
सभी दस निकायों में अध्यक्ष के साथ सभासद के लिए भी भाजपा से टिकट मांगने वालों की कतार है। मुजफ्फरनगर शहर में मुस्लिम बस्तियों को छोड़कर प्रत्येक वार्ड पर चार से छह दावेदार हैं। इसी तरह अन्य कस्बों में भी वार्ड सभासद के लिए कई-कई दावेदार हैं। सभासद का टिकट जिला स्तर पर ही फाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed