{"_id":"6798ebe4e478cdbc2c0e062c","slug":"248-lakh-rupees-withdrawn-from-account-in-the-name-of-online-complaint-of-car-service-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-138659-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कार सर्विस की ऑनलाइन शिकायत के नाम पर खाते से निकाले 2.48 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कार सर्विस की ऑनलाइन शिकायत के नाम पर खाते से निकाले 2.48 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कार सर्विस की शिकायत करने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठग ने दो लाख 48 हजार 400 रुपये निकाल लिए। पता चलने पर पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।
शहर के भोपा रोड स्थित गंगा विहार निवासी संतोष शर्मा की कार में खराबी थी। उन्होंने कार की सर्विस कराने के लिए गूगल से नंबर लिया और शिकायत करनी चाही, तब उन्हें बताया गया कि पांच सौ रुपये जमा कर शिकायत की जा सकती है।
इसके बाद साइबर ठग ने उनसे कार सर्विस केे बारे में बात की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार सर्विस की ऑनलाइन शिकायत करने पर कॉल रिसीव करने वाले ठग ने उसे अपने जाल में फंसाकर उसके खाते से पहले 98 हजार 500 और बाद में एक लाख 49 हजार 900 रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने इस बारे में साइबर की वेबसाइट पर भी शिकायत की। नई मंडी सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि शिकायत मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की।